कोरबा। केंदई रेंज के चोटिया में नेशनल हाईवे पर अचानक लोनर हाथी की धमक से हड़कंप मच गया। हाईवे पर हाथी दिखते ही लोगों की भीड़ जुट गई और मोबाइल से VIDEO बनाने लगे। सेल्फी के चक्कर में कई लोग जान जोखिम में डालते नजर आए, जिसका VIDEO अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सायरन बजाकर और सावधानी के साथ हाथी को सड़क किनारे से होते हुए जंगल की ओर खदेड़ा गया। लोगों को हाथी के पास जाने से रोका गया। वन विभाग के कर्मचारी लगातार हाथी प्रभावित क्षेत्र में नजर रखे हुए हैं और पेट्रोलिंग कर रहे हैं। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में सड़क किनारे सांकेतिक बोर्ड भी लगाए गए हैं ताकि राहगीर सतर्क रहें।
विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि हाथी दिखने पर सेल्फी, VIDEO बनाने की कोशिश न करें, शोर न मचाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। लोनर हाथी कभी भी हमला कर सकता है।







