Home » कार्गो शिप में आगजनी, 20 लोगों की जलने से हुई मौत, पांच लापता
दुनिया

कार्गो शिप में आगजनी, 20 लोगों की जलने से हुई मौत, पांच लापता

चीन के एक बंदरगाह पर कार्गो जहाज में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग लापता हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:15 बजे शेडोंग प्रांत के किंगदाओ में बेहाई शिपबिल्डिंग कंपनी के यार्ड में आग लग गई। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, कार्गो जहाज में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग लापता हैं। इस घटना के बाद चीनी अधिकारियों ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया।

किस जहाज में लगी आग:  शिन्हुआ ने बताया कि शेडोंग प्रांत के क़िंगदाओ में बेइहाई शिपबिल्डिंग कंपनी लिमिटेड के एक विदेशी कार्गो जहाज़ में मेंटेनेंस के लिए पोर्ट पर रुकने के दौरान आग लग गई, जिससे कई लोगों की मौत हो गई। एजेंसी ने शुरुआत में आग लगने की वजह या मौत से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। आशंका थी कि जहाज़ पर कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं या लापता हो सकते हैं।

राष्ट्रपति जिनपिंग ने क्या कहा :  चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लापता लोगों की तुरंत तलाश करने और ज़िम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने को कहा। शिन्हुआ ने बताया कि उन्होंने “लापता लोगों की तुरंत तलाश करने… और ज़िम्मेदार लोगों को सख़्ती से जवाबदेह ठहराने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया”। वहीं, चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने फंसे हुए लोगों को बचाने का आह्वान किया और अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि घायलों को इलाज मिले।

Search