Home » बड़ा हादसा टला: लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर हुआ पंचर
छत्तीसगढ़

बड़ा हादसा टला: लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर हुआ पंचर

बिलासपुर। दिल्ली से सीधे बिलासपुर आ रही एलांयस एयर की फ्लाइट 9 आई 613 वीटी-यूडीए शुक्रवार को लैडिंग के दौरान तकनीकी घटना का शिकार हो गई। विमान के लेफ्ट साइड का टायर पंचर हो गया। हालांकि पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था के चलते बड़ा हादसा टल गया। विमान मे सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार एलायंस एयर की फ्लाइट 9 आई 613 दिल्ली से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी। बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विर्मान के बाएं हिस्से का टायर पंचर हो गया। घटना के बाद एयरपोर्ट पर तत्काल सुरक्षा इंतजाम सक्रिय किए गए। विमान को सुरक्षित तरीके से रनवे पर रोका गया।

विमान में कुल 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर यानी 41 लोग सवार थे। सभी यात्रियों एवं क्रू मेंबर को विमान से सुरक्षित उतारकर रनवे से टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लैंडिंग के दौरान विमान का टायर पंचर होने की घटना से कुछ समय के लिए एयरपोर्ट में अफरा तफरी का माहौल बना, लेकिन स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया। यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचाने के बाद राहत की स्थिति बनी। घटना के बाद विमान के आगे की उड़ान पर भी आसर पड़ा। एलायंस एयर ने बिलासपुर से आगे जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया।

विमान के टायर में तकनीकी खराबी किस वजह से आई, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। संबंधित स्तर पर घटना की जांच और विमान की तकनीकी जांच की जा रही है। लैडिंग के दौरान टायर पंचर होने के बावजूद विमान में सवार सभी 41 लोगों के सुरक्षित रहने से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना ने विमान की तकनीकी सुरक्षा और लैंडिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर भी ध्यान खींचा है।

Search

Archives