Home » खेत में छिपाकर रखा था भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब, आरोपी गिरफ्तार
कोरबा

खेत में छिपाकर रखा था भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। पसान थानांतर्गत कोरबी चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खेत से भारी मात्रा में अंग्रजी शराब जप्त किया है। मामले में आरोपी ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल  पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धनसाय अपने घर के पास स्थित धान के खेत में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की को बिक्री के लिए रखा है। सूचना प्राप्त होने पर  पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नीतीश सिंह एवं एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के पर्यवेक्षण में खेत की तलाशी लेने पर खेत से 389 नग अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की70.02 लीटर बरामद किया गया । आरोपी धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार  45 वर्ष, निवासी अलगाडाड घोसारा चौकी कोरबी, थाना पासान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Search