Home » रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत
कोरबा

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत

कोरबा।  मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक रेल हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। डंपर फाटक मानिकपुर के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय करीब 65 से 70 वर्षीय बुजुर्ग यात्री ट्रेन की चपेट में आ गए।  बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार यात्री ट्रेन वहां से गुजरी और वे उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनका शरीर कई हिस्सों में बिखर गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस के साथ रेलवे आरपीएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव के हिस्सों को एकत्र कर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Search

Archives