रायपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आज आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य स्तरीय समारोह में शामिल हुए। जहां उन्होंने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत व नृत्य की प्रस्तुति देकर समा बांधा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मानित किया गया।







