केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का बड़ा एलान
नई दिल्ली। रणनीतिक रूप से अहम नेविगेशन सेटेलाइट एनवीएस-03 लांच के लिए तैयार है और इसके बाद एनवीएस-04 और एनवीएस -05 को लांच किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपरोक्त सेटेलाइट्स के लांच के बाद एक और सेटेलाइट की योजना है, जिससे सात-सेटेलाइट एनएवीआईसी बेस लेयर कंस्टीलेशन पूरा होगा। हालांकि, उन्होंने इन लॉन्चों की समय सीमा का उल्लेख नहीं किया।
इस साल मार्च में इंडियन रीजनल नेविगेशनल सेटेलाइट सिस्टम-1एफ (आइआरएनएसएस-1एफ) पर लगी आखिरी एटॉमिक क्लॉक ने काम करना बंद कर दिया। इससे भारत का नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम एनएवीआइसी ठप हो गया था। वर्तमान में आईआरएनएसएस 1-बी, आईआरएनएसएस 1-एल और एनवीएस 01 नेविगेशन ही सेवाएं प्रदान करने में सक्षम हैं।







