Home » आरक्षित सीटों वाली विशेष ट्रेनों का किराया सामान्य से ज्यादा – वैष्णव
दिल्ली-एनसीआर

आरक्षित सीटों वाली विशेष ट्रेनों का किराया सामान्य से ज्यादा – वैष्णव

नई दिल्ली। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद संजना जाटव के एक सवाल के जवाब में कहा कि आरक्षित सीटों वाली विशेष ट्रेनों का किराया नियमित चलने वाली ट्रेनों से अधिक होता है।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि द्वितीय श्रेणी की पूरी तरह अनारक्षित विशेष ट्रेनों का किराया सामान्य ट्रेनों के बराबर ही रहता है।
वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए नई सेवाएं शुरू की जाती हैं। मौजूदा ट्रेन सेवाओं का विस्तार किया जाता है और मौजूदा ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाई जाती है।

Search

Archives