पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
बिलासपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने थाना कोटा अंतर्गत पुलिस चौकी बेलगहना में दर्ज एक प्रकरण के फरार आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों के लिए 5 हजार रूपए के इनाम की घोषणा की है।
पुलिस के अनुसार फरार आरोपी शुभम पटनायक 25 वर्ष पिता रंजन पटनायक निवासी पैलेस लाइन इंदिरा नगर थाना टाउन बलांगीर ओडिसा की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का होगा।
पुलिस ने आम नागरिकों से आरोपी के संबंध में कोई भी विश्वसनीय जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की है। सूचना देने के लिए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर 07752-223330, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर 9479193003, पुलिस कंट्रोल रूम बिलासपुर 07752-228504 एवं 9479193099 तथा चौकी प्रभारी बेलगहना 998175608 से संपर्क किया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि आम जनता के सहयोग से फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सकती है।







