Home » अमेरिका में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सारा गिलसन को पति ने उतारा मौत के घाट
दुनिया

अमेरिका में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सारा गिलसन को पति ने उतारा मौत के घाट

बच्चों के प्रति यौन आकर्षण का लगाया था आरोप

वॉशिंगटन। अमेरिका में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सारा गिलसन की उसके पति ने कथित तौर पर हत्या कर दी और खुद भी आत्महत्या कर ली। सारा का पति उससे अलग रह रहा था। दो हफ्ते पहले ही सारा ने अपने पति पर बच्चों के प्रति यौन आकर्षण (पीडोफाइल) होने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने बताया कि 43 साल की सारा गिलसन (जिन्हें सारा डफी के नाम से भी जाना जाता था) और उनके अलग रह रहे पति 48 साल के जेरेमिया शॉन डफी ओक्लाहोमा के तुलसा के पास कॉलिन्सविले में अपने घर पर मृत पाए गए। सारा को गोली लगी थी। जांच करने वालों का मानना है कि डफी ने खुदकुशी करने से पहले गिलसन को गोली मारी थी। मामले की जांच अभी चल रही है।

Search