कोरबा। हरदी बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झांझ के इलाके में आज एक भीषण हादसा सामने आया है। ग्राम झांझ से एनटीपीसी (एनटीपीसी) सीपत के लिए कोयला परिवहन रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड की मौत हो गई।
काम करके घर लौट रहा था मृतक
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान फगुराम के रूप में हुई है, जो पास के ही ग्राम कसियाडीह का निवासी था। फागुराम किसी व्यक्तिगत/अतिआवश्यक काम से हरदी बाजार आया था। काम पूरा करने के बाद वह पैदल ही अपने गांव कसियाडीह वापस लौट रहा था। इसी दौरान झांझ के पास एन.टी.पी.सी. सीपत के लिए कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मौक़े पर दर्दनाक मौत हो गईं।
घटना से इलाके में फैला सनसनी
घटना की खबर सामने के बाद आसपास के लोगो भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना हरदी बाजार पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।







