नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जाने वाली 4 टीमें सामने आ चुकी हैं। क्वार्टर फाइनल के दौर में एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने का मिले। सबसे पहले फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से मात दी। फिर स्पेन ने 2-1 से बेल्जियम का सपना तोड़ा। एरलिंग हालैंड की नॉर्वो को इंग्लैंड के हाथों 1-2 की हार का सामना करना पड़ा। वहीं मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने 125 मिनट तक चले मुकाबले में स्विट्जरलैंड को मात दी। 15 और 16 जुलाई को दोनों सेमीफाइनल खेले जाने वाले हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी टीम किस से भिड़ने वाली है।
फ्रांस बनाम स्पेन – 15 जुलाई
पहला सेमीफाइनल डलास में 15 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे खेला जाएगा। यह मुकाबला मौजूदा टूर्नामेंट की दो सबसे मजबूत यूरोपीय टीम फ्रांस और स्पेन के बीच है। फ्रांस ने नॉकआउट चरण में पैराग्वे और क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। दूसरी ओर, स्पेन ने राउंड ऑफ 16 में पुर्तगाल और क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को मात देकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया।
स्पेन के 18 वर्षीय स्टार लामिन यामाल ने किलीयन एम्बाप्पे को डरकर रहने की सलाह दे दी है। उन्होंने याद दिलाया कि यूरो कप में भी स्पेन की टीम फ्रांस पर भारी पड़ी थी। दूसरी ओर फ्रांस की ओर से अभी तक इसके जवाब में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बहरहाल, मैदान पर दम दिखाने वाली टीम ही फाइनल की टिकट हासिल करेगी।
अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड – 16 जुलाई
मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ने वाले हैं। 16 जुलाई को यह मुकाबला अटलान्टा में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार इस मैच का प्रासारण रात 12:30 बजे से शुरू हो जाएगा। इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में शानदार फॉर्मे में आ रही नॉर्वे को हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया और अंतिम 4 में जगह बनाई। इस टीम के कप्तान हैरी केन 6 गोल के साथ बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं।
दूसरी ओर लियोनेल मेसी क्वार्टर फाइनल में अपनी टीम की 3-1 से जीत में एक भी गोल से योगदान नहीं दे सके। हालांकि 8 गोल के साथ वे लीडिंग गोल स्कोरर खिलाड़ियों में बने हुए हैं। अर्जेंटीना बैक टू बैक दूसरी ट्रॉफी की ओर देख रही है। जबकि इंग्लैंड 1966 के बाद अपने दूसरे खिताब की तलाश में है।







