Home » असम में बड़ा हादसा! लैंडिंग के दौरान IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, मचा हड़कंप
दिल्ली-एनसीआर देश

असम में बड़ा हादसा! लैंडिंग के दौरान IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, मचा हड़कंप

राहत-बचाव जारी

नई दिल्ली/जोरहाट। भारतीय वायुसेना का एक एएन-32 मालवाहक विमान शनिवार को असम के जोरहाट एयरबेस पर हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान की लैंडिंग के दौरान तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई, जिसके बाद विमान में धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। घटना के बाद एयरबेस पर हड़कंप मच गया।

सूत्रों के मुताबिक हादसा जोरहाट एयरबेस के भीतर हुआ, जहां विमान नियमित उड़ान पूरी करने के बाद उतर रहा था। लैंडिंग के दौरान अचानक आग लगने की सूचना मिलते ही एयरबेस की फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी रिस्पांस टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

हालांकि अभी तक हादसे के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। विमान में सवार क्रू मेंबर्स और अन्य कर्मियों की स्थिति को लेकर भी वायुसेना की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

भारतीय वायु सेना ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि जोरहाट में एएन-32 विमान एक दुर्घटना का शिकार हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार विमान रनवे पर सामान्य तरीके से लैंड नहीं कर सका, जिसके बाद यह हादसा हुआ। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां और तकनीकी विशेषज्ञ दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।

Search

Archives