Home » यौन उत्पीड़न के आरोप में कार्रवाई : कथावाचक पंडित नरेंद्र शास्त्री गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

यौन उत्पीड़न के आरोप में कार्रवाई : कथावाचक पंडित नरेंद्र शास्त्री गिरफ्तार

महासमुंद । महासमुंद जिले में बागबाहरा पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोप में कथा वाचक नरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376(2)(j), 376(2)(n), 376(2)(m) के तहत कार्यवाही की है। फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक पीड़िता ने थाने में आकर कथा वाचक नरेंद्र शास्त्री पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376(2)(j), 376(2)(n), 376(2)(m) के तहत केस दर्ज कर लिया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कथा वाचक नरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार किया है।

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर जिले के सिलयारी निवासी नरेन्द्र शास्त्री कथा और ज्योतिषाचार्य के लिए विख्यात है। पुलिस ने इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। वहीं मामला हाई प्रोफाइल का अंदेशा जताया जा रहा है।

Search

Archives