Home » बिहार में भ्रष्ट इंजीनियर के ठिकानों पर एसवीयू का छापा, आय से अधिक संपत्ति की हो रही जांच
बिहार

बिहार में भ्रष्ट इंजीनियर के ठिकानों पर एसवीयू का छापा, आय से अधिक संपत्ति की हो रही जांच

पटना। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने एक बड़े अधिकारी पर शिकंजा कस दिया है। शहरी विकास एवं आवास विभाग में कार्यरत एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (मैकेनिकल) राजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप में कांड संख्या-15/2026 दर्ज किया गया है।

निगरानी इकाई के मुताबिक, आरोपी अधिकारी ने लोक सेवक के पद पर रहते हुए अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया और सुनियोजित तरीके से अवैध संपत्ति जुटाई। जांच में सामने आया है कि राजीव कुमार ने अपनी ज्ञात वैध आय से कहीं अधिक, करीब 1 करोड़ 10 लाख 24 हजार 271 रुपये की संपत्ति अर्जित की, जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1), 13(2) और 12 के तहत मामला दर्ज होते ही निगरानी की टीम ने कार्रवाई तेज कर दी। विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर आज सुबह से ही पटना में आरोपी के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है। निगरानी की टीम हर दस्तावेज, संपत्ति और लेन-देन की बारीकी से जांच कर रही है। शुरुआती संकेत बताते हैं कि मामला और भी बड़ा हो सकता है और कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है।

Search

Archives