Home » शराब लाने के लिए दिया पैसा तो अकेले ही पी लिया …, नाराज जीजा ने साले की कर दी हत्या
छत्तीसगढ़

शराब लाने के लिए दिया पैसा तो अकेले ही पी लिया …, नाराज जीजा ने साले की कर दी हत्या

खारून नदी किनारे मिली लाश

रायपुर। ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी स्थित खारून नदी किनारे एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। जहां मामूली विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली।

जानकारी के अनुसार मृतक घनश्याम यादव 30 वर्ष और आरोपी गोपी उर्फ गोप सिंह बरिहा 45 वर्ष दोनों ईट भट्ठे में मजदूरी करते थे और रिश्ते में जीजा साला थे। दोनों महासमुंद जिले के पल्सीपानी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना 8 अप्रैल की बताई जा रही है। जब दोनों सिल्तारा स्थित शराब भट्ठी में शराब पीने गए थे। इसी दौरान आरोपी ने घनश्याम को 150 रूपए देकर शराब लाने के लिए भेजा, लेकिन आरोप है कि घनश्याम शराब लेकर अकेले ही पी गया। इस बात को लेकर आरोपी नाराज हो गया। अगले दिन 9 अप्रैल को दोनों नहाने के लिए खारून नदी की ओर गए हुए थे। इसी दौरान घनश्याम शौच के लिए नदी किनारे चला गया, जहां आरोपी भी उसके पीछे पहुंच गया। मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे नदी के मेड़ से धक्का दे दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी को शक हुआ कि कहीं वह जिंदा न बच जाए। उसने अपने गमछे से घनश्याम का गला कस दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Search

Archives