Home » लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जीता अपना पहला मैच, हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, ऋषभ पंत ने खेली कप्तानी पारी
खेल

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जीता अपना पहला मैच, हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, ऋषभ पंत ने खेली कप्तानी पारी

SRH vs LSG Match IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 10वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के बीच में खेला गया।

इस मैच को लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम 5 विकेट से जीत दर्ज की ।  इसी के साथ IPL 2026 सीजन में अपनी जीत का खाता खोलने में कामयाब रहे। इस मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रनों का स्कोर बनाया था।

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली, जिसमें उन्होंने पावरप्ले में ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। वहीं 10 ओवर्स में 35 रन ही बनाने में कामयाब हो सके थे। इसके बाद नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने 5वें विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी करने के साथ टीम को इस मुकाबले में लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। हेनरिक क्लासेन के बल्ले से इस मैच में 62 और नीतीश रेड्डी ने 56 रनों की पारी खेली।

लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि दिग्वेश राठी और एम. सिद्धार्थ ने 1-1 विकेट लिया।

Search