Home » रोहित-विराट के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब संजू सैमसन, बड़ा मुकाम हासिल करने का होगा सुनहरा मौका
खेल

रोहित-विराट के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब संजू सैमसन, बड़ा मुकाम हासिल करने का होगा सुनहरा मौका

RCB vs CSK।   रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2026 का मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है, लेकिन इस मैच में सबसे ज्यादा नजरें संजू सैमसन पर रहेंगी। रविवार यानी 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है, लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले जिस खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा नजरें टिकी हैं, वो हैं संजू सैमसन। T20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्ले से कहर बरपाने वाले संजू का बल्ला IPL 2026 में अब तक खामोश रहा है। ऐसे में CSK फैंस संजू के बल्ले से बड़ी पारी आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

संजू के बल्ले से निकलेंगे रन?  : RCB के खिलाफ जब संजू सैमसन मैदान पर होंगे, तो सभी को उनसे विस्फोटक पारी की उम्मीद होगी। इस दौरान उनके पास एक बड़ा मुकाम हासिल करने का सुनहरा मौका होगा, जिससे वह महज कुछ कदम दूर हैं। दरअसल, संजू सैमसन साल 2011 से T20 क्रिकेट में एक्टिव हैं और अब तक 396 छक्के लगा चुके हैं। उन्हें 400 T20 छक्कों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए अब सिर्फ 4 छक्कों की जरूरत है। अगर वह RCB के खिलाफ मैच में यह कारनामा कर लेते हैं, तो वह भारत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने 400 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। वहीं, दूसरे स्थान पर विराट कोहली और फिर सूर्यकुमार यादव का नंबर आता है। इनमें रोहित इकलौते ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने T20 क्रिकेट में 500 से ज्यादा छक्के जड़े हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज :

  • रोहित शर्मा- 553
  • विराट कोहली- 440
  • सूर्यकुमार यादव- 419
  • संजू सैमसन- 396
  • एमएस धोनी- 350

CSK को पहली जीत का इंतजार :  IPL 2026 के 11वें मैच में RCB की नजर लगातार दूसरी जीत दर्ज करने पर है। टीम ने सीजन के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था, जिसमें विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की थी। वहीं, CSK की शुरुआत खराब रही है और टीम लगातार दो मैच हार चुकी है, जिसमें पंजाब किंग्स के खिलाफ 209 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों टीमों में कई अनुभवी T20 खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं।

Search

Archives