Home » BCCI ने जारी किया घरेलू मैचों का शेड्यूल : 153 दिन में भारत खेलेगा 22 अंतरराष्ट्रीय मैच
खेल

BCCI ने जारी किया घरेलू मैचों का शेड्यूल : 153 दिन में भारत खेलेगा 22 अंतरराष्ट्रीय मैच

बीसीसीआई (BCCI) ने 2026-27 के घरेलू सीजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार भारतीय फैंस को एक्शन से भरपूर क्रिकेट देखने को मिलेगा, जहां भारतीय टीम अपने घर में चार अलग-अलग टीमों, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा। इस साल 27 सितंबर से अगले साल 27 फरवरी तक, यानी कुल 153 दिन में भारत अपने घर पर कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मैच, 17 शहरों में खेलेगा। इससे फैंस को एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिलेगा।

रोहित-विराट पर रहेंगी खास नजरें :  इस होम सीजन की सबसे खास बात यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी पूरे सीजन में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। दोनों दिग्गज इस दौरान घरेलू सरजमीं पर होने वाले सभी नौ वनडे मैच खेल सकते हैं, जिससे फैंस को एक बार फिर उनकी क्लासिक बल्लेबाजी देखने का मौका मिलेगा। इनमें तीन-तीन वनडे वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ हैं। अगले साल वनडे विश्वकप भी होना है। ऐसे में ये नौ वनडे मैच तैयारी के लिहाज से भी खास रहने वाले हैं।

सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज सीरीज से
घरेलू सीजन की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी। इस दौरे में तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे।

वेस्टइंडीज बनाम भारत शेड्यूल:

मैचतारीखसमय
(भारत)
स्थान
पहला वनडे27 सितंबर2:00 PMत्रिवेंद्रम
दूसरा वनडे30 सितंबर2:00 PMगुवाहाटी
तीसरा वनडे3 अक्तूबर2:00 PMन्यू चंडीगढ़
पहला टी206 अक्तूबर7:00 PMलखनऊ
दूसरा टी209 अक्तूबर7:00 PMरांची
तीसरा टी2011 अक्तूबर7:00 PMइंदौर
चौथा टी2014 अक्तूबर7:00 PMहैदराबाद
पांचवां टी2017 अक्तूबर7:00 PMबंगलूरू

 

दिसंबर में श्रीलंका से भिड़ंत
दिसंबर 2026 में श्रीलंका टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे।

श्रीलंका बनाम भारत शेड्यूल:

मैचतारीखसमय
(भारत)
स्थान
पहला वनडे13 दिसंबर2:00 PMदिल्ली
दूसरा वनडे16 दिसंबर2:00 PMबंगलूरू
तीसरा वनडे19 दिसंबर2:00 PMअहमदाबाद
पहला टी2022 दिसंबर7:00 PMराजकोट
दूसरा टी2024 दिसंबर7:00 PMकटक
तीसरा टी2027 दिसंबर7:00 PMपुणे

 

नए साल में जिम्बाब्वे सीरीज
2027 की शुरुआत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से होगी।

जिम्बाब्वे बनाम भारत शेड्यूल:

मैचतारीखसमय
(भारत)
स्थान
पहला वनडे3 जनवरी2:00 PMकोलकाता
दूसरा वनडे6 जनवरी2:00 PMहैदराबाद
तीसरा वनडे9 जनवरी2:00 PMमुंबई

 

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से होगा समापन
सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी होगी, जो 21 जनवरी 2027 से शुरू होगी।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट शेड्यूल:

मैचतारीखसमय
(भारत)
स्थान
पहला टेस्ट21-25 जनवरी9:30 AMनागपुर
दूसरा टेस्ट29 जनवरी-2 फरवरी9:30 AMचेन्नई
तीसरा टेस्ट11-15 फरवरी9:00 AMगुवाहाटी
चौथा टेस्ट19-23 फरवरी9:30 AMरांची
पांचवां टेस्ट27 फरवरी-3 मार्च9:30 AMअहमदाबाद

Search

Archives