रसोइया से भी था संबंध!
सुंदरगढ़। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक आवासीय स्कूल के हेडमास्टर को ग्रामीणों ने कथित तौर पर पीटकर पूरे गांव में घुमाया। इस घटना के बाद इलाके में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब गांव के लोगों ने आवासीय स्कूल के हेडमास्टर, जिनकी पहचान राय के रूप में हुई है, पर गांव की महिलाओं के साथ गलत व्यवहार और यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगाए। आरोप है कि हेडमास्टर पर लंबे समय से गांव की महिलाओं के प्रति अनुचित हरकतें करने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसी बात को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा।
बताया जा रहा है कि गांव के लोगों ने हेडमास्टर को पकड़कर पहले उनसे इन आरोपों को लेकर जवाब मांगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल थीं। आरोप है कि इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने हेडमास्टर की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, भीड़ ने उन्हें जूतों की माला पहनाई और कथित तौर पर गांव में घुमाया। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि हेडमास्टर का आवासीय स्कूल की रसोइया महिला के साथ अवैध संबंध था।







