Home » स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, गांव में युवक से हुआ था संपर्क
भुबनेश्वर

स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, गांव में युवक से हुआ था संपर्क

कंधमाल। ओडिशा के कंधमाल जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिले में 1 मार्च को नाबालिग छात्रा ने अपने निवास पर एक बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, प्रसव के बाद नाबालिग छात्रा की तबीयत काफी खराब बताई जा रही है। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं।

जानकारी के अनुसार फिरिंगिया ब्लॉक के एक सरकारी हाई स्कूल में पढ़ने वाली और हॉस्टल में रहने वाली 9वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा मां बन गई है। इस खबर के फैलते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भारी आक्रोश है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला नेदीपदर हाई स्कूल का है। बताया जा रहा है कि पिछले साल जब स्कूल में छुट्टियां हुई थीं, तब छात्रा अपने गांव गई हुई थी। जानकारी के अनुसार, घर पर रहने के दौरान ही वह अपने इलाके के एक युवक के संपर्क में आई और कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनने के कारण वह गर्भवती हो गई।

छुट्टियों के बाद छात्रा वापस हॉस्टल लौट आई और नियमित रूप से स्कूल जाती रही, लेकिन कई महीनों तक उसकी गर्भावस्था पर किसी का ध्यान नहीं गया। बाद में जब स्कूल प्रबंधन को छात्रा की स्थिति का पता चला तो तुरंत उसके परिवार को सूचना दी गई और उसे घर भेज दिया गया।

Search

Archives