जांजगीर-चांपा। जिला अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सुकली में होली उत्सव के दौरान आरोपी सोनू दरवेश के द्वारा नाबालिग बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दिया है, जिससे बच्चों को शराब के नशे में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम के द्वारा नाबालिग बच्चों और उनके परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया।
परिजनों ने बताया कि 3 मार्च की रात करीबन 7ः30 बजे आरोपी सोनू दरवेश अपने घर के सामने साउंड बॉक्स लगाकर डांस कर रहा था। इसी दौरान तीन नाबालिग बच्चे भी डांस करने आ गए। इस दौरान आरोपी सोनू दरवेश ने अपने घर से कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब मिलाकर तीनों बच्चों को जबरदस्ती पिला दिया, जिससे नशा होने के कारण बच्चे उल्टी करने लगे, जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान नाबालिग बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी के कब्जे से शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया। उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा आरक्षक दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा
नाम आरोपी – सोनू दरवेश उम्र 34 वर्ष निवासी इंदिरा आवास वार्ड नंबर 4 भाटापारा सुकली जांजगीर







