Home » शिव टॉकीज चौक में युवती से झपटमारी… अज्ञात स्कूटी सवार बदमाश ने घटना को दिया अंजाम
छत्तीसगढ़

शिव टॉकीज चौक में युवती से झपटमारी… अज्ञात स्कूटी सवार बदमाश ने घटना को दिया अंजाम

बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में झपटमारी की घटना सामने आई है। जहां एक अज्ञात स्कूटी सवार बदमाशयुवती का पर्स छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी चटूती रीता निवासी देवरी खुर्द 23 फरवरी को अपनी स्कूटी सीजी 10 एपी 2103 से अपनी 12 वर्षीय बेटी और 19 वर्षीय भतीजी के साथ जीत कान्टिनेंटल होटल में एक पार्टी में शामिल होने जा रही थी। जब शिव टॉकीज चौक के पास स्थित होटल के करीब पहुंची, तभी पीछे से काले रंग की स्कूटी पर सवार एक अज्ञात युवक पहुंचा। बताया कि आरोपी ने अचानक पीछे बैठी भतीजी के हाथ में रखे पर्स पर झपट्टा मारा और उसे छीनकर तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गया। पर्स में एक वीवो वाई 53 मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, नगद 4500 रूपए तथा घर और अलमारी की चाबियां रखी थी। कुल नुकसान लगभग 23,500 रूपए बताया गया है। घटना के बाद पीड़िता ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। इलाके में हुई वारदात से लोगांे में दहशत का माहौल है।

Search

Archives