गुजरात जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रन से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया। दिलचस्प बात यह है कि ये मुंबई पर गुजरात की महिला प्रीमियर लीग के इतिहास की पहली जीत है।
दिलचस्प बात यह है कि ये मुंबई पर गुजरात की महिला प्रीमियर लीग के इतिहास की पहली जीत है। इससे पहले मुंबई ने लगातार आठ मैचों में गुजरात को मात दी थी। शुक्रवार को वडोदरा में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने एश्ले गार्डनर की 46 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 156 रन बना सकी। उनके लिए हरमनप्रीत कौर ने 82 रनों की नाबाद पारी खेली।







