Home » एसी फटने से 3 लोगों की मौत, पालतू कुत्ता भी जिंदा जला
हरियाणा

एसी फटने से 3 लोगों की मौत, पालतू कुत्ता भी जिंदा जला

हरियाणा। फरीदाबाद जिले में कल रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित एक मकान के फर्स्ट फ्लोर पर एसी फटने के बाद आग लग गई। इस आगजनी में सेकेंड फ्लोर पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि परिवार का पालतू कुत्ता भी इस हादसे में झुलसकर मर गया। मृतकों की पहचान परिवार के मुखिया सचिन कपूर, उनकी पत्नी रिंकू कपूर और बेटी सुजान कपूर के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और पड़ोसी इस त्रासदी से स्तब्ध हैं।

Search

Archives