Home » छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शुक्रवार को भी भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए किसानों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। रायपुर और बिलासपुर जैसे क्षेत्रों में तेज़ बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ के किन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, और दुर्ग जिले आज भारी बारिश हो सकती है।

Search

Archives