Home » ग्रामीण पर दो भालुओं ने किया हमला, अस्पताल दाखिल
छत्तीसगढ़

ग्रामीण पर दो भालुओं ने किया हमला, अस्पताल दाखिल

बलरामपुर। रामानुजगंज में ग्राम पस्ता के तुरिया पारा में रहने वाला ग्रामीणआज सुबह करीब 6 बजे जैसे ही घर से बाहर निकला, वहां मौजूद दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। इससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण के चिल्लाने के बाद आसपास से काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इसके बाद भालू को भगाया गया। स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल घायल ग्रामीण को जिला चिकित्सालय बलरामपुर भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह 6 बजे के करीब चरण नाग 60 वर्ष अपने घर के बाहर जैसे ही निकला तभी दो भालुओं ने हमला कर दिया।  स्थानीय लोगों ने बताया कि चरण करीब 10 मिनट तक भालुओं से बचने का प्रयास करता रहा, परंतु इस दौरान भालुओं ने बुरी तरह से चरण को घायल कर दिया। उसे पैर और सिर में काफी गंभीर चोटें आई हैं। काफी संख्या में स्थानीय लोगों के द्वारा एकत्रित होने के बाद भालू भाग गए।

घायल ग्रामीण को रोजगार सहायक संजय यादव, अरुण गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, एकांत यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने तत्काल निजी वाहन से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है।

Search

Archives