Home » मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपनी पहली फिल्म के टाइटल का किया ऐलान
मनोरंजन

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपनी पहली फिल्म के टाइटल का किया ऐलान

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा फिल्म निर्माता के तौर पर अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।   उनकी पहली फिल्म का टाइटल ‘गुस्ताख इश्क’ है। इसे लेकर मनीष मल्होत्रा ने लेटेस्ट अपडेट शेयर किया है। मनीष मल्होत्रा ने फिल्म की स्टार कास्ट से लेकर इसकी रिलीज डेट तक का ऐलान सोशल मीडिया पर कर दिया है।

मनीष मल्होत्रा ने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने जा रही उनकी पहली फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ उनके साथ-साथ फैंस के लिए खास होने वाली है। फैशन डिजाइनर के तौर पर मनीष दुनियाभर की महिलाओं की पहली पसंद हैं। हर उम्र की महिलाएं एक बार उनके डिजाइन को पहनने के लिए बेताब रहती हैं। वहीं अब फिल्ममेकिंग में वह अपना जलवा दिखा पाते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी।

इस फिल्म में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख का फ्रेश पेयर दिखने वाला हैं। दोनों फिल्म में इश्कबाजी करते दिखेंगे। हाल ही में मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खास पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी पहली फिल्म को लेकर खुशी जाहिर की है और बताया कि ये फिल्म उनके दिल के सबसे करीब है।

Search

Archives