Home » रिहायशी इलाके में घुसा दो सियार, दर्जन भर लोगों को किया घायल, दहशत में लोग
छत्तीसगढ़

रिहायशी इलाके में घुसा दो सियार, दर्जन भर लोगों को किया घायल, दहशत में लोग

गौरेला पेंड्रा मरवाही के जोगीसार इलाके में कल शाम उस समय हड़कंप मच गया जब दो सियार रिहायशी इलाके में आ धमके और लोगों पर हमला करने लगे। हमले में लगभग दर्जन भर ग्रामीण घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पूरा मामला, गौरेला थाना क्षेत्र के जोगीसार इलाके का है। जहां पर कल शाम अंधेरा होने के बाद रिहायशी बस्ती में जंगल से दो सियार पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों पर हमला करना शुरू कर दिया। महिला और बच्चे समेत करीब दर्जनभर ग्रामीण घायल हुए। एक युवक पर तो सियार ने घर के अंदर सोते समय हमला कर दिया।

सियार हमले की जानकारी मिलते ही वन अमला भी मौके पर पहुंचा पर तब तक सियार जंगल की ओर वापस लौट गए।  वहीं, इस हमले से ग्रामीण काफी दहशत में है और सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Search

Archives