सलमान ने अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग शूरू कर दी है। फिल्म की पहली शूटिंग लद्दाख में शुरू हुई है। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए संघर्ष पर आधारित है।
सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हुई है उसमें सलमान खान नीले रंग के कपड़ों में दिख रहे हैं। हालांकि उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर हर जगह वायरल हो चुकी है। इस तस्वीर के सामने आने से सलमान के प्रशंसकों में इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले मुंबई में शूटिंग को किसी कारण से स्थगित कर दिया गया था। अब 22 अगस्त से लेकर 3 सितंबर तक लद्दाख में एक्शन सीन फिल्माए जाएंगे।
Superstar #SalmanKhan joins the prestigious #GalwanValley team 🇮🇳 His aura, intensity & larger-than-life presence will take this patriotic saga to another level
Bollywood’s Tiger steps into #GalwanValley, 💥 His charisma + action = guaranteed blockbuster storm! pic.twitter.com/TpZnDiO1t6
— taran adarsh (@taran__adrash) August 21, 2025







