Home » कवर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ठगी के बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश, तीनआरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

कवर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ठगी के बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश, तीनआरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम। थाना कवर्धा पुलिस ने ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते साल 30 अक्टूबर 2024 को प्रार्थी शिव सोनी निवासी कवर्धा ने थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि DYPDHURWE BROTHERS CONSULTANTS PVT. LTD/निवेश किंग नामक कंपनी के संचालक धर्मेश धुर्वे पिता नारायण प्रसाद धुर्वे (उम्र 35 वर्ष), यतीन्द्र धुर्वे पिता नारायण प्रसाद धुर्वे (उम्र 29 वर्ष) व नारायण प्रसाद धुर्वे पिता स्व. लखनलाल धुर्वे (उम्र 56 वर्ष), सभी निवासी वार्ड क्रमांक 11, मठपारा, कवर्धा ने 10 प्रतिशत प्रतिमाह लाभांश और एक वर्ष बाद मूल राशि लौटाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी की।

इस पर थाना कवर्धा में धारा 420, 34 अपराध दर्ज किया गया। लगातार कई दिनों की मेहनत, दस्तावेजी साक्ष्यों की जांच और विभिन्न जिलों में दबिश देने के बाद आरोपियों को 19 अगस्त को धरदबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और ठगी की रकम से खरीदी गई संपत्तियों के सबूत भी जब्त किए।

अब तक की जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने केवल कबीरधाम जिले में ही लगभग 1 करोड़ 39 लाख रुपए की ठगी की है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सहित अन्य जिलों में इनके खिलाफ कुल लगभग 50 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं।

आरोपियों ने ठगी की रकम से बिलासपुर में 57 लाख रुपए की जमीन, कवर्धा में 1 करोड़ 10 लाख रुपए की भूमि और टाटा हैरियर व अर्टिगा जैसी लग्जरी गाड़ियां खरीदी। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है

Search

Archives