Home » इराक के शॉपिंग मॉल में भीषण अग्निकांड, 50 लोगों की जिंदा जलकर मौत
दुनिया

इराक के शॉपिंग मॉल में भीषण अग्निकांड, 50 लोगों की जिंदा जलकर मौत

इराक। पूर्वी इराक के अल-कुट शहर के एक हाइपर मार्केट में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर इमारत पर आग लगने की घटना का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अल-कुट शहर में एक पांच मंजिला इमारत में रात में आग लग गई और दूर-दूर तक लपटें दिखाई दे रही हैं। हालांकि, फायर ब्रिगेड लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटा हुआ है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। अल-कुट के गवर्नर ने कहा कि जांच के शुरुआती नतीजे 48 घंटे के भीतर घोषित कर दिए जाएंगे।

Search

Archives