Home » यात्रियों से भरी बस पलटी 6 की मौत और 24 घायल
देश

यात्रियों से भरी बस पलटी 6 की मौत और 24 घायल

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर के अतंर्गत दसूहा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 24 से ज्यादा यात्री घायल हैं।

यह बस दसूहा हाजीपुर रोड नजदीक सगरा अड्डा के पास अनियंत्रित होकर पलटी है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि बस की स्पीड काफी तेज थी, जिस कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और यह हादसा हो गया। मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस बचाव कार्य में जुटी है। घायलों का अस्पताल ले जाया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Search

Archives