Home » मैनपाट में 30 घंटे से सड़क जाम, ट्रक ब्रेकडाउन से फंसे सैकड़ों वाहन
छत्तीसगढ़

मैनपाट में 30 घंटे से सड़क जाम, ट्रक ब्रेकडाउन से फंसे सैकड़ों वाहन

मैनपाट। छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट को अंबिकापुर और अन्य इलाकों से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग काराबेल-मैनपाट रोड बीते 30 घंटे से ज्यादा समय से पूरी तरह से जाम है। इस रूट पर माटीघाट बंजारी धाम के पास बाक्साइट से लदे एक भारी ट्रक के गुल्ला (एक्सल पार्ट) टूट जाने के बाद यह स्थिति बनी। ट्रक के तिरछे खड़े हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई, जिससे आवागमन ठप हो गया है।

इस मार्ग से न केवल भारी मालवाहक ट्रक चलते हैं, बल्कि यही रास्ता मैनपाट आने-जाने वाली यात्री बसों का मुख्य मार्ग भी है। सड़क जाम होने से शुक्रवार भर कोई बस नहीं चल पाई, जिससे आम यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चारपहिया वाहन कापू मार्ग से होकर मैनपाट पहुंचे, लेकिन वह रास्ता भी बेहद खराब हालत में है। अंबिकापुर-दरिमा मार्ग से भारी वाहनों के आवागमन पर पहले से रोक है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन को समय रहते सूचना दी गई थी, बावजूद इसके न तो सीतापुर एसडीएम, न ही मैनपाट तहसीलदार और न ही पुलिस विभाग ने कोई ठोस कदम उठाया। मैनपाट थाने से कुछ पुलिसकर्मी जरूर मौके पर भेजे गए, लेकिन ट्रक हटाने या मार्ग चालू कराने की कोई कारगर पहल नहीं की गई। इससे स्थानीय नागरिकों में गहरी नाराजगी है।

Search

Archives