Home » कोरबा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 में कोबरा की एंट्री, मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा
छत्तीसगढ़

कोरबा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 में कोबरा की एंट्री, मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा

कोरबा। कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक विषैला कोबरा अचानक प्लेटफॉर्म पर घुस आया। इस अप्रत्याशित घटना से यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए दहशत छा गई।

घटना की जानकारी मिलते ही प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ के सतर्क जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टिंकू भाई को सूचना दी और टिंकू ने टीम के अध्यक्ष अविनाश यादव को सूचना दी। अविनाश यादव अपनी टीम के साथ त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी सतर्कता के साथ कोबरा का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन अंजाम दिया।

रेस्क्यू के बाद अविनाश यादव ने उपस्थित यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को सांपों से संबंधित सावधानियों और सांप दिखने की स्थिति में क्या करें, क्या न करें, इस पर जानकारी दी। उन्होंने यह भी समझाया कि बारिश के मौसम में सांपों का रिहायशी इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर आना आम बात हो सकती है, ऐसे में घबराने के बजाय सही सूचना देना और संयम रखना जरूरी है।

Search

Archives