Home » साड़ी-ब्लाउज पहन पुलिस को कई माह से चकमा दे रहा था हिस्ट्रीशीटर, ऐसे पकड़ाया
राजस्थान

साड़ी-ब्लाउज पहन पुलिस को कई माह से चकमा दे रहा था हिस्ट्रीशीटर, ऐसे पकड़ाया

राजस्थान/जोधपुर। हिस्ट्रीशीटर मंगलसूत्र, साड़ी-ब्लाउज और पेटीकोट पहनकर पुलिसवालों को पिछले चार माह से गच्चा दे रहा था।  पुलिसकर्मी जब भी हिस्ट्रीशीटर के घर पहुंचते थे वहां महिला के भेष में छिपा हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर ही मिलता था लेकिन पहचान नहीं पाते थे। महिला के भेष में रह रहा हिस्ट्रीशीटर हाथों से इशारा कर बता देता था कि दयाशंकर घर पर नहीं है। पुलिस बार-बार उसके घर जाकर तलाश करती और निराश होकर लौट जाती थी।

पुलिसवालों को हाल में ही मुखबिर से सूचना मिली कि जो महिला इशारों से बार-बार पुलिस को लौटा रही है, वह वास्तव में महिला नहीं बल्कि हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर ही है। फिर क्या था, पुलिस टीम बदमाश के घर पहुंची और पकड़कर घसीटते हुए थाने ले आई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी कैसे महिला के कपड़े पहने हुए बदमाश को गिरफ्तार कर ले जा रहे हैं।

हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर की गुंडागर्दी से हर कोई परेशान था। दयाशंकर लगातार अपराध की वारदात को अंजाम दे रहा था। बदमाश पर मारपीट और लूट के करीब 13 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दयाशंकर को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया हुआ था। हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर ने पुलिस से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया जिसे जानकर हर कोई हैरान है। वह साड़ी पेटीकोट और ब्लाउज पहन रखा था। पुलिस को चकमा देने के लिए हिस्ट्रीशीटर ने गले में मंगलसूत्र भी पहना हुआ था। दयाशंकर उर्फ बिटटू  35 साल महिला के भेष में अपने ही घर में छिपा था।  थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि दयाशंकर पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से बदमाश की तलाश थी।

Search

Archives