Home » सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी तय.. लेंगे जल्द वाराणसी में सात फेरे
उत्तर प्रदेश

सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी तय.. लेंगे जल्द वाराणसी में सात फेरे

लखनऊ। क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की सगाई 8 जून को लखनिया के फाइव स्टार होटल में नहीं, बल्कि लखनऊ के गोल्फ सिटी में होगी और शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज में होगी।

प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने इस रिश्ते की पुष्टि की है और बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ है। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जो आगे चलकर दोस्ती और प्यार में बदल गई। प्रिया सरोज के पिता ने बताया कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते हैं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी होगी।

शादी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातेंः

सगाईः 8 जून को लखनऊ के गोल्फ सिटी में होगी।
शादीः 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज में होगी।
मेहमानः क्रिकेट जगत के सितारे, बॉलीवुड हस्तियां, उद्योगपति और प्रमुख राजनेता शामिल होंगे।
प्रिया सरोज, जो मछलीशहर से सांसद हैं, और रिंकू सिंह, जो भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य हैं, दोनों अपने-अपने क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं। अब दोनों एक नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं ।

Search

Archives