मुआवजे के लिए कानूनी जंग शुरू
न्यूयॉर्क। पिछले साल जून में घोड़ागाड़ी से गिरकर मरे भारतीय किशोर रोमांच महाजन के स्वजनों ने न्यूयॉर्क शहर की सरकार पर 10.5 करोड़ डालर के मुआवजे की मांग करते हुए मुकदमा दायर किया है।
बताया गया कि घोड़ा बेकाबू होने की वजह से हादसा हुआ था। परिवार ने पिछले हफ्ते शहर प्रशासन को भेजे एक नोटिस में दावा किया है कि सेंट्रल पार्क में करंट दौड़ऩे की वजह से घोड़ा घबराकर भागने लगा था और यह शहर सरकार की लापरवाही का नतीजा था। महाजन का परिवार शहर में बच्चे की हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी होने का जश्न मनाने के लिए छुट्टियां बिताने आया था और 17 जून को स्वजनों के साथ घोड़ागाड़ी की सवारी की थी। जब गाड़ी चलाने वाला व्यक्ति तस्वीर लेने के लिए नीचे उतरा, तो घोड़ा अचानक बेकाबू होकर भागने लगा, जिससे महाजन की मां प्रिया गाड़ी से नीचे गिर गई थीं।







