Home » गैंगरेप मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग फरार
छत्तीसगढ़

गैंगरेप मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग फरार

गौरेला पेंड्रा मरवाही।  मरवाही थाना क्षेत्र में गैंगरेप की वारदात सामने आई है। यहां मरवाही से अपने घर लौट रही विवाहिता को बलपूर्वक चार लोगों ने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित चार लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए  3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वही नाबालिग अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मरवाही से पैदल अपने घर जाने को निकली एक 35 साल की विवाहिता को सड़क किनारे बैठे 4 लोगों ने बलपूर्वक अपने साथ सुनसान जगह ले गए और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।  किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुची और परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ मरवाही थाने पहुचकर पूरे घटना की जानकारी दी ।

इसके बाद  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मरवाही थाना क्षेत्र में रहने वाले अमोल प्रजापति  35 वर्ष, राजा उर्फ राजकुमार 25 वर्ष, प्रेमचंद भैना  25 वर्ष को तत्काल कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है जबकि नाबालिग आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।

Search