Home » शादी का झांसा देकर नाबालिग का दैहिक शोषण… पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर नाबालिग का दैहिक शोषण… पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। शादी का झांसा देकर नाबालिग का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली नाबालिग लड़की ने परिजनों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बिरकोना निवासी मनीष सूर्यवंशी द्वारा 1 जनवरी 2025 से 25 मई 2025 तक नाबालिग को शादी का झांसा का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में कोनी पुलिस ने तत्काल आरोपी की खोजबीन शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी राहुल तिवारी, उनि मनोरमा तिवारी, आरक्षक भास्कर साहू, उदय पाटले, मआर उत्तरी भारती का सराहनीय योगदान रहा।

Search

Archives