Home » शौचालय वाहन में लगी आग, धू-धूकर जला, जांच जारी
कोरबा

शौचालय वाहन में लगी आग, धू-धूकर जला, जांच जारी

कोरबा। जिले के पोड़ी उपरोड़ा गांव में एक शौचालय वाहन में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि वाहन धू-धू कर जल उठा। दमकल टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोका और स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार यह शौचालय वाहन लंबे समय से वहां खड़ा था। इसका उपयोग आम दिनों में और विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान किया जाता था। घटना के समय धीरे-धीरे धुआं निकलना शुरू हुआ और फिर आग की लपटें तेज हो गईं। आग लगने के कारणों की जांच चल रही है। ग्रामीणों का मानना है कि यह आग असामाजिक तत्वों ने लगाई है। घटनास्थल पर कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं था, जिससे शॉर्ट सर्किट की संभावना पूर्णतः नकारी जा सकती है।

Search