Home » 17 वर्षीय छात्रा से किया रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी लगा आरोप, पुलिस ने दबोचा
हरियाणा

17 वर्षीय छात्रा से किया रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी लगा आरोप, पुलिस ने दबोचा

हरियाणा। यमुनानगर में एक 17 वर्षीय छात्रा के साथ उसके पड़ोसी मुस्लिम युवक तौफिक ने दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और जबरदस्ती मिलने के लिए बुलाने लगा। परेशान होकर किशोरी ने अपनी बहन को बताया। जिसके बाद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी ने बताया कि वह गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती है। उसी स्कूल में तौफिक भी पढ़ता था। वह पड़ोसी भी है। जिसके चलते उससे बातचीत होने लगी।

ब्लैकमेल कर 6 महीने तक करता रहा दुष्कर्म

आरोपित ने उसे बातों में उलझाकर दोस्ती कर ली और शादी का झांसा देकर मिलने के लिए बुलाया। आरोपित उसके घर के पास ही एक कमरे में लेकर गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित उस पर मिलने का दबाव बनाने लगा। वह उसे समाज में बदनाम करने की बात कहकर ब्लैकमेल करने लगा। लगभग छह माह तक आरोपित उसके साथ संबंध बनाता रहा।

Search

Archives