Home » जोधपुर में नकली नोटों का भंडाफोड़, 7.50 लाख रुपये बरामद, दो गिरफ्तार
देश राजस्थान

जोधपुर में नकली नोटों का भंडाफोड़, 7.50 लाख रुपये बरामद, दो गिरफ्तार

जोधपुर। जोधपुर की मंडोर मंडी में नकली नोटों के बड़े धंधे का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने करीब 7.50 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। महामंदिर थाना पुलिस ने दो आरोपितों श्रवण व बाबूलाल को गिरफ्तार भी किया है। वे लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय थे। डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे आपरेशन की निगरानी की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि मंडोर मंडी इलाके में नकली नोटों की छपाई और वितरण का काम चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस को नकली नोट, एक प्रिंटर, कम्प्यूटर और नोट छापने में उपयोग होने वाला अन्य सामान मिला।

पूछताछ में श्रवण ने कबूला जुर्म

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपित श्रवण ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह नकली नोटों को असली की तरह छापकर मंडी और आसपास के इलाकों में चला रहा था।

Search

Archives