Home » सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 164 रन का लक्ष्य
खेल

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 164 रन का लक्ष्य

IPL 2025: आईपीएल 2025 का 10वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है।  इस मैच में कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जहां दिल्ली के गेंदबाजों ने SRH को नियमित अंतराल पर विकेट लिए और पूरी टीम 163 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई।

हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहले ही ओवर में रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। फिर मिचेल स्टार्क ने ईशान किशन और नितीश रेड्डी को 3 बॉल के अंदर आउट कर SRH को झटके दिए। ट्रेविस हेड से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी इस मैच में 12 गेंद पर 22 रन बनाकर ही आउट हो गए। हेनरिक क्लासेन 19 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए। अभिनव मनोहर 2 और पैट कमिंस 2 रन पर पवेलियन लौट गए। हालांकि हैदराबाद के लिए इस मैच में अनिकेत वर्मा ने प्रभावित किया और 41 गेंदों पर 74 रनों की अहम पारी खेली। इस पारी में अनिकेत ने 5 चौके और 6 छक्के लगाए।

हैदराबाद की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते हुए 19वें ओवर की चौथी गेंद पर 163 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई। अब DC को जीतने के लिए इस मैच में 164 रन बनाने होंगे।

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपनी गेंदबाजी से SRH के छक्के छुड़ा दिए। मिचेल स्टार्क ने आईपीएल में अपना पहला पंजा खोलते हुए 5 विकेट चटकाए, वहीं कुलदीप यादव 3 विकेट और मोहित शर्मा 1 विकेट लेने में सफल रहे।

Search