Home » पिकअप पलटने से दो की मौत, 5 घायल, बारात से वापस लौटने के दौरान हुआ हादसा
छत्तीसगढ़

पिकअप पलटने से दो की मौत, 5 घायल, बारात से वापस लौटने के दौरान हुआ हादसा

महासमुंद। बीती रात जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गयां ओडिशा से बारात लेकर वापस आ रहा पिकअप वाहन टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गयां। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 से 5 लोग घायल हुए हैं, यह घटना नरतोरा के पास की है।

हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पटेवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया।

बताया जा रहा कि पिकअप में सवार लगभग आधा दर्जन लोगों में से दो लोगों की मौत हो गई है। बाकी 5 लोगों का इलाज जारी है। बारात बरभाठा पटेवा से ओडिशा गई थी और बीती रात वापस आने के दौरान यह हादसा हुआ है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।