Home » अवैध शराब परिवहन में नाबालिग का उपयोग, 25 लीटर कच्ची महुआ शराब और बाइक जप्त
छत्तीसगढ़

अवैध शराब परिवहन में नाबालिग का उपयोग, 25 लीटर कच्ची महुआ शराब और बाइक जप्त

कोरबा। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोग अब कच्छी शराब का परिवहन करने के लिए नाबालिगों का सहारा लेकर नशे के अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसे ही एक अवैध शराब विक्रेताओं के गिरोह को कोरबा पुलिस ने पकड़ा है।

पुलिस अधीक्षक कोरबा राजेश कुकरेजा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कार्यवाई की जा रही है। इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब का व्यापार करने वाले गिरोह पर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता मिली है। बताया जाता है कि सोमवार को मुखबीर से सूचना के आधार पर कॉलेज रोड झाबर में मोटरसाइकिल से शराब का परिवहन करते हुए एक नाबालिग और आरोपी राहुल नटराज को पकड़ा गया और उनके क़ब्ज़े से कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया।

शराब के संबंध मे पूछताछ करने पर बताया गया कि आरोपी किशन चौहान द्वारा नाबालिग को पैसों का लालच देकर अवैध कच्ची महुआ शराब विजयनगर निवासी आरोपी धीरेंद्र कुमार चौहान से लाने के लिए बोला था। आरोपियों पर कार्यवाही करते हुए उनके क़ब्ज़े से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब, शराब बनाने का पात्र और एक मोटरसाइकिल सीजी 12बीपी 0850 को जप्त कर आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Search

Archives