Home » सुहागरात पर पता चला कि किन्नर है पत्नी तो पकड़ लिया माथा, हमेशा रहता था दूर… अब पहुंचा जेल
उत्तर प्रदेश

सुहागरात पर पता चला कि किन्नर है पत्नी तो पकड़ लिया माथा, हमेशा रहता था दूर… अब पहुंचा जेल

औरैया। यूपी के औरैया जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की शादी किन्नर से हो गई। इस बात का खुलासा सुहागरात पर हुआ। इसके बाद से ही वह उसके साथ नहीं रहता था। 20 मार्च को किन्नर का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत चार पर उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पति को जेल भेज दिया है।

कानपुर देहात थाना मंगलपुर के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने 21 वर्षीय बेटी की शादी एक साल पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से की थी। शादी के बाद से पति को पता चला कि उसकी पत्नी किन्नर है। इसके बाद दोनों में रोज-रोज झगड़ा होने लगे। पति गुजरात में सोने का कारीगर था। शादी के बाद से वह पत्नी के साथ नहीं रहता था। यहां तक की दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गई। युवक की यह दूसरी शादी थी। दूसरी पत्नी की असलियत पता चलने के बाद वह तीसरी शादी करना चाहता था। जिसका उसकी पत्नी विरोध करती थी।

फंदे से लटकता मिला पत्नी का शव

20 मार्च की सुबह घर में रहने वाले युवक के पिता, मां, भाई व भाई की पत्नी खेत पर काम करने गई। वापस आने पर महिला का दरवाजा बंद मिला। खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में गला कसने से मौत व उसके किन्नर होने की पुष्टि हुई थी।

पति को भेजा गया जेल

इधर, पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। सोमवार को दिबियापुर बाईपास से पति को पुलिस ने पकड़ लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि पति को जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

Search

Archives