फतेहपुर। गाजीपुर थाने के एक गांव की युवती से पड़ोसी युवक ने युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। आरोपित ने शादी का झांसा देकर गर्भपात करा दिया। प्रेमी के शादी से इन्कार करने से आहत युवती ने रेलवे स्टेशन पहुंची और ट्रैक पर बैठ गई।
मिली जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाने के एक गांव में रहने वाली युवती को पड़ोस में रहने वाले सुनील यादव ने शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर शादी का झांसा देकर बुधवार को शाह रोड स्थित एक अस्पताल ले जाकर गर्भपात करा दिया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक उसे वही पर छोड़कर चला गया।
युवती थाने पहुंची पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को देर शाम युवती फतेहपुर रेलवे स्टेशन पहुंची और आत्महत्या करने के लिए ट्रैक पर बैठ गई। इस दौरान आरपीएफ की निगाह पड़ी तो युवती को किसी तरह ट्रैक से हटाया गया।
युवती के अस्वस्थ दिखने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी गाजीपुर हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित सुनील यादव के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।







