Home » कुमार संगकारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, विराट कोहली ने सचिन और राहुल द्रविड़ को भी पछाड़ा
खेल

कुमार संगकारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, विराट कोहली ने सचिन और राहुल द्रविड़ को भी पछाड़ा

विराट कोहली का विराट रूप अक्सर देखने को मिल जाता है। विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले ODI में सिर्फ 5 रन बना सके थे। हालांकि, दूसरे ODI में विराट ने बल्ले से कमाल करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा।

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट ने श्रीलंका के महान खिलाड़ी कुमार संगकारा का सालों पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करा ली। विराट ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई।

विरोधी टीम के घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली (भारत) – 5519 रन
  • कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 5518 रन
  • रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 5090 रन
  • सचिन तेंदुलकर (भारत) – 5065 रन

विदेशी धरती पर ODI में जड़े 8000 रन :  कोहली के नाम अब भारत से बाहर खेले गए 183 ODI मैचों में 8000 रन भी पूरे हो गए हैं। वह विदेशी सरजमीं पर 8000 ODI रन पूरे करने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर (11450) और सौरव गांगुली (8111) ही ODI में विदेशी धरती पर 8000 से ज्यादा रन बना सके थे। वहीं, दुनिया भर में केवल सात बल्लेबाज ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।

राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ा :  कार्डिफ में खेला जा रहा यह मुकाबला विराट कोहली के लिए एक और वजह से यादगार बन गया। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा इंटरनेशनल बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ को भी पीछे छोड़ दिया। पहले ODI  में केवल पांच रन बनाने वाले कोहली ने दूसरे मैच में शानदार अर्धशतक जड़ते हुए एक साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

विराट कोहली ने 66 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। इस तरह वह इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। किंग कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। बता दें, इंग्लैंड के खिलाफ ODI में कोहली का ये 14वां 50+ स्कोर है। इस तरह वह इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में विव रिचर्ड्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली से आगे अब सिर्फ कुमार संगकारा हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज 

  • 33 – विराट कोहली*
  • 32 – सचिन तेंदुलकर
  • 26 – राहुल द्रविड़
  • 24 – एमएस धोनी
  • 23 – सुनील गावस्कर

Search