Home » टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल : अहमदाबाद में होने वाले खिताबी मैच को खेलने पहुंची भारतीय टीम, न्यूजीलैंड से भिड़ेगी
खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल : अहमदाबाद में होने वाले खिताबी मैच को खेलने पहुंची भारतीय टीम, न्यूजीलैंड से भिड़ेगी

भारतीय टीम 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया का इस बार भी टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में शानदार खेल देखने को मिला है। फाइनल तक के सफर में भारतीय टीम को सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के मैच में मिली थी। इसके बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी करने के साथ अब फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। अहमदाबाद में होने वाले खिताबी मैच को खेलने के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड 6 मार्च की शाम वहां पहुंच गया जिसमें एयरपोर्ट से टीम सीधे होटल के लिए रवाना हो गई।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अब तक ऐसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड :  टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम ने अब तक न्यूजीलैंड का 30 मुकाबलों में सामना किया है, जिसमें वह 18 मैचों को जहां जीतने में कामयाब रहे हैं, तो वहीं 11 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच टाई रहा है। इसके अलावा घर पर टीम इंडिया का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो दोनों टीमों के बीच में 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं और इसमें 11 मैचों को टीम इंडिया ने जीता है, जबकि सिर्फ 5 में उन्हें हार मिली है।

Search

Archives